शामली, अगस्त 3 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के ग्राम मुंडेट खादर निवासी नईम पुत्र इदरीश के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर भारतीय स्टेट बैंक की मुंडेट खादर शाखा स्थित खाते से कुल 1,98,001 रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मोबाइल पर वाट्सअप पर एक लिंक आया था जिससे टच करते हिसार मोबाइल अपने आप काम करने लगा मतलब हैकर ने उसे हक कर लिया।

जांच प्रक्रिया पीड़ित नईम के अनुसार उसके मोबाइल पर एक लिंक आया जिसे उसने टच किया। इसके बाद 30 और 31 जुलाई 2026 को उसके खाते से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए गए। इनमें 98,000 रुपये, 01 रुपये, 98,000 रुपये तथा 2,000 रुपये की निकासी शामिल है। इसके कुछ देर बाद ही मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने प्रारंभ हो गए। घटना क...