शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: जिजौला में फैसले के बहाने बैठक पर बुलाकर एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। आरेापियों के हमले मे पीडित युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने कई लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही एसपी के निर्देश पर पीडित को पुलिस सुरक्षा दी गई है।

घटना का विवरण चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव जिजौला निवासी अथर हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह को उसकी मां प्रवीण और दो बहनों पर कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाकर गांव के सद्दाम, आदिल, आमिर व नाजिम के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर मां और बहनों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया ...