शामली, सितम्बर 13 -- Shamli News: गांव हसनपुर लुहारी ग्रामीण इलाकों में युवाओं के बीच नई चमचमाती गाड़ियों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। हद तो तब हो जाती है जब इन गाड़ियों पर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के झंडे और अवैध रूप से हुटर लगाकर युवा खुलेआम दबंगई का प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, देर रात होते ही ये हुटर लगी गाड़ियां हसनपुर लुहारी की तंग गलियों और मुख्य मार्गों पर अत्यधिक तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आती हैं। गाड़ियों की तेज रफ्तार और हुटर के कानफोड़ू शोर के कारण ग्रामीण बेहद परेशान हैं। गलियों में अचानक फर्राटा भरने वाली इन गाड़ियों से हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। रात के समय बुजुर्गों, बच्चों और पैदल चलने वाले लोगों का सड़कों पर निकलना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ा...