शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी होने के बावजूद अक्टूबर माह में दर्ज मुकदमों की जांच थाने पर तैनात उपनिरीक्षकों से कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि फरियादियों की अनदेखी और उनके उत्पीड़न की शिकायतों के मद्देनजर थाना स्तर से यह व्यवस्था अपनाई गई है। हालांकि, इस बदलाव को चौकी और थाना स्तर के अधिकारियों के बीच कथित तल्खी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...