Shamli News: फतेहपुर के जंगल में चोरों का धावा, करीब दर्जनों नलकूपों से स्टार्टर और केबल चोरी
शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: बंती खेड़ा से फतेहपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित फतेहपुर के जंगल में देर रात अज्ञात चोरों ने नलकूपों पर धावा बोल दिया। चोर करीब एक दर्जन नलकूपों से स्टार्टर और केबल चोरी कर ले गए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई तो उनमें रोष फैल गया। पीड़ित किसानों के अनुसार, फतेहपुर के जंगल में यशपाल पुत्र अमरसिंह, तेजपाल पुत्र हरिसिंह और मदन पुत्र पीतम सिंह समेत कई किसानों के नलकूपों को चोरों ने निशाना बनाया। इसके अलावा सुभान, संसार, रसालदार, बिरामसिंह, इस्लाम, शब्बीर हरपाल इकराम नवीन साजिदऔर बनती खेड़ा के अन्य किसानों के नलकूपों से भी चोरी । किसानों का कहना है कि नलकूपों से स्टार्टर और केबल चोरी होने के कारण सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही चोरियों से किसान परेशान हैं। ग्रामीणों ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.