Shamli News: पड़ोसी की लापरवाही से मकान की दीवारें गिरने की कगार पर
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: कांधला। मोहल्ला रायजादगान निवासी सुरेंद्र कुमार ने प्रशासन को पत्र देते हुए बताया कि पड़ोसी की लापरवाही के चलते बरसात का सारा पानी उनके मकान की पिछली दीवारों में रिस रहा है। उनकी दीवार की हालत जर्जर हो गई है। दीवारें गिरने की आशंका को देखते हुए सुरेंद्र ने आठ दिन में समस्या का समाधान न होने पर परिवार सहित मकान छोड़ने की चेतावनी दी है। नगर पालिका अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर दीवारों और पानी के रिसाव की स्थिति का निरीक्षण किया। सुरेंद्र कुमार ने प्रशासन से हादसा होने से पहले समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.