शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में प्लॉट पर खड़ी कार के शीशे ईंट मारकर तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित ने रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराकर मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी जितेंद्र चौहान पुत्र सुरेश कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपने प्लॉट पर होंडा इमेज कार खड़ी की हुई थी। आरोप है कि 24 अक्टूबर की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच रंजिश के चलते ईंट मारकर कार के शीशे तोड़ दिए। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: घर को निशाना बनाकर चोरी इससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से वह मानसिक परेशानी का सा...