Shamli News: प्रतिभा अलंकरण समारोह में 120 मेधावी किए सम्मानित
शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: भारतीय युवा कश्यप समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित त्रयोदश प्रतिभा अलंकरण समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रविवार को नगर के प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर परिसर में भारतीय युवा कश्यप समाज सेवा समिति की ओर से त्रयोदश प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 120 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेरठ मंडल के अपर मंडलायुक्त अम्बरीश कुमार बिंद ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए देश व समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाने का आह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.