Shamli News: पोस्टमार्टम हाउस के खराब फ्रीजर ठीक कराने की मांग
शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: शामली। अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कराने वाली संस्था अंतिम यात्रा सेवा समूह एवं जय हिंद सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने पोस्टमार्टम हाउस के खराब पड़े फ्रीजरों को ठीक कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी संस्था वर्ष 2020 से अब तक 403 अज्ञात शवों का उनके धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार करा चुकी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में शवों को सुरक्षित रखने के लिए लगाए गए सभी फ्रीजर खराब पड़े हैं, जिसके कारण बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार 72 घंटे तक शवों को फ्रीजर में रखा जाता है, लेकिन फ्रीजर खराब होने के कारण शवों में अत्यधिक दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करना भी काफी कठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.