Shamli News: पेयजल व्यवस्था को 34 लाख की लागत से बने बोरवेल का शुभारंभ
शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: थानाभवन। कस्बे में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत ने एक नई पहल करते हुए लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज गेट के निकट लगभग 34 लाख रुपये की लागत से निर्मित बोरवेल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मुशायदा, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा, अध्यक्षा पति हाजी राव जमशेद तथा स्थानीय सभासद एवं नागरिक मौजूद रहे। अध्यक्षा पति हाजी राव जमशेद ने बताया कि बोरवेल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे नगर की मुख्य पेयजल आपूर्ति प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे छिपियान मोहल्ला, टंकी मोहल्ला सहित आसपास के कई क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य प्रत्येक घर तक निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि नगर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.