शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल परियोजनाओं की जानकारी अब ग्रामीण घर बैठे हासिल कर सकेंगे। शासन ने परियोजनाओं की प्रगति, शिकायत और सुझाव के लिए जल सारथी एप विकसित किया है। इसके माध्यम से ग्रामीण अपने गांव में ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक, पानी की टंकी और पाइपलाइन बिछाने की वर्तमान स्थिति देख सकेंगे। जरूरत के अनुसार पेयजल से जुड़ी शिकायत और सुझाव भी एप पर दर्ज करा सकेंगे। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुलभ बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस एप का पंचायतीराज विभाग की ओर से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों के मोबाइल में एप डाउनलोड कराने के लिए ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, स्वच्छता समिति के सदस्य, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ...