Shamli News: पेंशनरों को ऑनलाइन जमा करना होगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र
शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: शामली। राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5 नवंबर से शुरू होगा। इसके तहत पेंशनरों के शत-प्रतिशत डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी धीरज कुमार ने कोषागार शामली से पेंशन और पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पेंशनर डिजिटल जीवन प्रमाण एप्लीकेशन के माध्यम से अपना प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। इसके अलावा कोषागार, बैंक, जनसेवा केंद्र और डाकघर में जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। अभियान का उद्देश्य सभी पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्राप्त करना है। यह भी पढ़ें- SBI Pensioners: बिना बैंक जाए ऐसे जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट! जानिए 4 सबसे आसान तरीके
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.