शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर के ताऊ निर्भय सिंह के निधन के बाद बुधवार को उनकी रस्म तेरहवीं आयोजित की गई। तेरहवीं संस्कार में भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत निर्भय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ,मानस संगल, वरुण मलिक, निवेश, श्रीपाल चौहान, प्रसन्न चौधरी, 32 खाप के शोकिन्द्र बाबा, 84 खाप से संजय तोमर, अरविंद संगल, शिवेंद्र सिंह, अनुज चौहान, अनिल चौहान, सतीश कश्यप,अनिल उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...