Shamli News: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने शहर में किया ओपन जिम का शिलान्यास
शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: शामली। नगर पालिका की ओर से राधा गोविंद कॉलोनी में बनाए जाने वाले ओपन जिम का सोमवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगरवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ फिट और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद आवश्यक है। ओपन जिम जैसी सुविधाएं लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि जिम के निर्माण के बाद युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों को निशुल्क आधुनिक व्यायाम उपकरणों का लाभ मिलेगा, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.