शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: शामली। जनपद में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग को दो नए इंटरसेप्टर वाहन और अग्निशमन सेवा के लिए एक नया वाहन मिला है। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी एनपी सिंह ने नवीन वाहनों का निरीक्षण कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि नए इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी। खासकर तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। इससे सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा तथा दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने में सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें- Banda News: ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग पर ...