शामली, जुलाई 18 -- Shamli News: थाना क्षेत्र के गांव नाला में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी चैन सिंह का पुत्र पंपोश शनिवार को हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पंपोश ने बताया कि करीब दो दिन पहले गांव के ही एक युवक से उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। उस दौरान आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।आरोप है कि शनिवार को आरोपी ने मौका पाकर पंपोश को रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी ने उसके सीने पर कई वार किए, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी ...