शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: शामली। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ व उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) दोबारा लागू किए जाने की मांग को लेकर गुरूवार को दर्जनों कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। संघ की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम के माध्यम से भेजा गया। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ व उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सरकारी कर्मचारियों ने तिरंगे हाथों में लेकर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होने जमकर नारेबाजी भी की। एडीएम न्यायिक को दिए ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों पर लागू नवीन पेंशन योजना (एनपीएस) में कई खाम...