शामली, सितम्बर 19 -- Shamli News: शामली। शहर के चौधरी चरण सिंह कालोनी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया। शनिवार को शहर के चौधरी चरण सिंह कालोनी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. राकेश प्रजापति व एमएलसी किरणपाल कश्यप ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीडीए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रहा है। जिसका कारण बढती महंगाई, बेरोजगारी है। उन्होने कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर वोट मांगने का काम रही है, जबकि देश के युवाओं को रोजगार देने में नाकाम है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: समाज के विकास के लिए लोगों का एकजुट रहना जरूरी उन्होने आज का युवा जाग चुका है ...