शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: झिंझाना। ऊन रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कराए जा रहे कथित अवैध निर्माण को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी की भूमि पर पाया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल काम बंद करा दिया। साथ ही नगर पंचायत को निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि ऊन रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पीडब्ल्यूडी की भूमि पर पिछले तीन दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के सुपरवाइजर विकास कुमार और खुशीराम मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: फर्म पर कार्यवाही का विरोध, डीएम तक पहुंचा मामला उन्होंने निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण कर भूमि और निर्माण से संबंधित जानकारी जुटाई।...