शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री आरिफ हव्वारी के बूथ नंबर 28 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 139वें एपिसोड का प्रसारण किया गया। बड़ी स्क्रीन पर प्रसारित कार्यक्रम को सैकड़ों लोगों ने सुना और प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के मन की आवाज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से राष्ट्र प्रथम के मंत्र को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र को प्राथमिकता देने से ही व्यक्तिगत विकास और द...