Shamli News: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी
शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: शामली। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शामली के मुंडेट कलां स्थित दूध अवशीतन केंद्र पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दूधसागर नेशनल मेहसाणा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्टेट कोऑर्डिनेटर विवेक शर्मा, प्लांट ओनर उदयवीर निर्वाल, एमसीसी शामली इंचार्ज मोनू बालियान और एमसीसी बुढ़ाना इंचार्ज अजय कुमार मौजूद रहे। इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जिले के 2,47,430 किसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.