शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: कैराना। पीएम आवास योजना के नाम पर लोगों से ऑनलाइन लाखों रुपये हड़पने के आरोपी फर्जी ब्लॉक अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया। गांव जंधेडी निवासी महताब ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सोनू निवासी गांव भारी दीनदारपुर थाना ननौता जनपद सहारनपुर ने शामली के ब्लॉक अधिकारी बताते हुए पीएम आवास योजना के नाम पर उसके मोबाइल पर 2.80 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का फर्जी मैसेज भेजकर फाइल चार्ज के नाम पर 960 रुपये ऑनलाइन तथा रिश्वत के 5 हजार रुपये नगद ले लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज वांछित आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने 405 लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर 12 लाख...