शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: कैराना। बुधवार रात करीब नौ बजे गांव खुरगान निवासी 18 वर्षीय उमैर अपने दो साथियों के साथ बाइक द्वारा पानीपत में पायदान बनाने की फैक्ट्री में जा रहा था। हरियाणा साइड सनौली के पास पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण उमैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर पीछे बैठे दोनों साथी बाल-बाल बच गए। हरियाणा पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते परिजन घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...