शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: हसन स्टील फैक्ट्री के पास खुले नाले में गिरकर एक बेसहारा गोवंश फंस गया। पालिका की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गुरुवार को बंद पड़ी हसन स्टील फैक्ट्री के निकट खुले नाले में अचानक एक बेसहारा गोवंश गिर गया। नाला गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। वहां से गुजर रहे लोगों ने गोवंश को फंसा देखा तो इसकी सूचना पुलिस और नगरपालिका को दी। सूचना मिलते ही पालिका की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गोवंश को नाले से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित नगरपालिका की गौशाला भिजवा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...