Shamli News: पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र
शामली, सितम्बर 26 -- Shamli News: शामली। क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर उर्फ मोर माजरा की बस्ती में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम शामली को शिकायती पत्र सौंपकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों के आसपास पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए मोर माजरा से रायपुर जाने वाले मार्ग के सहारे यू-टाइप नाली का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीपाल के घेर से देवी सिंह पुत्र अतर सिंह के प्लाट तक नाली का निर्माण कराया जाए तथा सड़क के नीचे ह्यूम पाइप दबाकर पानी की निकासी कराई जाए। ग्रामीणों ने इस संबंध में हल्का राजस्व निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.