शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: करनाल-शामली रोड पर जांच के दौरान आबकारी विभाग ने पानी की पेटियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 270 पेटी शराब बरामद की है। डीसीएम में रखे दस्तावेजों में पानी, नमकीन और बिस्किट का बिल दर्शाया गया था, लेकिन जांच करने पर पानी की पेटियों के नीचे शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। शराब शाहजहांपुर ले जाई जा रही थी। मामले में वाहन स्वामी और फरार चालक के खिलाफ थाना आदर्श मंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार देर शाम सहायक आयुक्त राज्य कर के साथ जांच के दौरान भारत बेंज डीसीएम को करनाल-शामली रोड पर जांच के लिए रोका गया था। वाहन के कागजात में पानी, नमकीन और बिस्किट का बिल दर्ज था। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पानी की पेटियों के नीचे छिपाकर रखी गई ग्रैंड प्रीमियम वोडका ब्रांड की 180 एमएल वाली 270 पेटी शराब बरामद...