शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: शामली। जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत ठीक से नहीं किए जाने को लेकर नागरिकों में रोष है। आरोप है कि विभाग द्वारा गड्ढों को भरने के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है और नियमानुसार पेंचवर्क नहीं कराया जा रहा। सोमवार को मोहल्ला कलंदरशाह में नागरिकों ने सभासद हसीन अंसारी के साथ मौके पर हंगामा करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। नागरिकों का आरोप है कि वार्ड क्षेत्र में जल निगम की पाइप लाइन बिछाने के लिए करीब डेढ़ माह पहले सड़कें तोड़ी गई थीं। इसके बाद सड़कों को गड्ढों के साथ ही छोड़ दिया गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद अब सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ है, लेकिन इसमें भी मानकों का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया...