शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: कस्बे के सलेमपुर मार्ग निवासी पांच बच्चों की मां अपने छोटे बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पति ने थाना कांधला में तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। सलेमपुर मार्ग निवासी गालिब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी गुलशन बीती रात अचानक घर से अपने एक छोटे बच्चे को साथ लेकर लापता हो गई। महिला के घर से चले जाने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन महिला और बच्चे का कहीं पता नहीं चल सका। बताया गया कि गुलशन पांच बच्चों की मां है। उसके अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। ...