शामली, सितम्बर 6 -- Shamli News: सचिवालय संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं डिप्टी सेक्रेटरी अर्जुन देव भारती ने कहा कि परोपकार की भावना से ही सामाजिक उत्थान संभव है। निर्बल और कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। नेत्र जाँच शिविर से सैकड़ो लोगों की आंखों की रोशनी लौटेगी।

नेत्र जाँच शिविर का शुभारंभ जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद के प्रांगण में जाँच शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समर्थ लोगों में परोपकार की भावना होगी तो निर्बल और गरीब तबके के लोगों को लाभ मिलेगा, किसी बीमार की चिकित्सा से बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं है। उन्होंने नेत्र जाँच शिविर के आयोजन के लिए जैन मंदिर प्रबंध समिति को साधुवाद दिया, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य देश में जैन समाज को ए...