Shamli News: परशुराम युवा जागृति मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, योगेश भारद्वाज अध्यक्ष बने
शामली, सितम्बर 2 -- Shamli News: शामली। श्री परशुराम युवा जागृति मंच की सभा बुधवार को माजरा रोड स्थित भार्गव एसोसिएट्स में आयोजित की गई। सभा में जंतर-मंतर पर यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट एवं आरक्षण के मुद्दों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए इन मुद्दों पर संगठन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सभा में संगठन के सृजन एवं विस्तार के क्रम में कार्यकारिणी में संशोधन किया गया। सर्वसम्मति से योगेश भारद्वाज को अध्यक्ष, विक्रांत भार्गव को महासचिव, अनिल भार्गव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेश शर्मा, अंकित कौशिक एवं पुनीत शर्मा को उपाध्यक्ष, राजू शर्मा को कोषाध्यक्ष, दीपक वशिष्ठ को कानूनी सलाहकार तथा विकास कौशिक को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कार्यकारिणी का जल्द विस्तार करने तथा संगठन की आगामी योजनाओं को लेकर भी विच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.