शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: थानाभवन। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पत्नी और ससुराल पक्ष के चार लोगों पर कार रोककर जान से मारने की धमकी देने और कार में रखे 1.20 लाख रुपये नकद समेत मोबाइल, लैपटॉप, दस्तावेज व अन्य सामान छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर थानाभवन पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के बहादरपुर निवासी प्रताप के अनुसार उसकी शादी मार्च 2020 में खतौली क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि पत्नी करीब तीन साल से मायके में रह रही है और उसके परिजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक, 8 जुलाई 2025 को उसे पुलिस ने थाने बुलाया था। इसी दौरान उसका दोस्त मनोज उसकी कार लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था।...