शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: कांधला। मोहल्ला रामनगर में पत्नी को लेने आए बागपत निवासी युवक और उसके ससुराल पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में युवक की पत्नी को भी चोट लगने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जनपद बागपत के गांव टिकरी निवासी सुमित अपनी पत्नी काजल को लेने के लिए कांधला के मोहल्ला रामनगर स्थित अपनी ससुराल आया था। बताया जाता है कि पत्नी को साथ ले जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। यह भी पढ़ें- Hapur News: मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान सुमित क...