Shamli News: पत्नी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर हत्या की धमकी, मुकदमा दर्ज
शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: शामली। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवबंद निवासी युवक ने पीड़ित की पत्नी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसे हत्या की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सहारनपुर के देवबंद निवासी कासिफ उससे और उसके परिवार से रंजिश रखता है। आरोप है कि पूर्व में कासिफ उसकी शादीशुदा बहन को फोन कर परेशान करता था और अश्लील टिप्पणियां करता था। इस संबंध में पहले पुलिस से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.