शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव खेड़ा गदाई निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना भवन पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित गोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व गांव पेलखा निवासी महिला के साथ हुई थी। आरोप है कि 24 जून 2026 को उसकी पत्नी को उसके चाचा के बेटे रवि निवासी पेलखा बहला-फुसलाकर एवं डराकर अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उसकी पत्नी पर दबाव बनाकर उसके और उसके परिवार के खिलाफ प्रार्थना पत्र भी लिखवाया गया।गोपाल का कहना है कि उसने कई बार पत्नी को वापस भेजने की मांग की, लेकिन न तो उसे पत्नी से मिलने दिया गया और न ही उसे घर भेजा गया। उसने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पीड़ित ने थाना...