शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: देर रात्रि शहर के शिव चौक स्थित पकौडी की दुकान पर कार्य कर रहे एक युवक को पडौसी दुकानदार व उसके रिश्तेदारों ने मार पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।शहर के धीमानपुरा निवासी अजय जैन की शिव चौक पर पकौड़ी की दुकान है। अजय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी दुकान पर रोहित सैनी पुत्र हरपाल सिंह निवासी शिव कालोनी माजरा रोड कार्य करता है। आरोप है कि पडौसी राहुल कुमार आये दिन रोहित से झगडा करता है और गाली गलौच करता है। गत 26 सितंबर की रात्रि करीब साढे 9 बजे बिना किसी कारण के राहुल ने रोहित के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौच की। इसी दौरान उसने अपने भाई और अन्य परिजनों को बुलाकर रोहित को लाठी डंडों से मारपीटकर लहु लुहान कर दिया। पीडित ने उक्त...