शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव पंजीठ में हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच के लिए शिविर लगाया। शिविर में 52 ग्रामीणों की जांच की गई, जिनमें दो मरीज हेपेटाइटिस सी (काला पीलिया) से संक्रमित पाए गए। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि शिविर में चिकित्सक डॉ. राजीव और लैब टेक्नीशियन जुनैद ने ग्रामीणों के रक्त के नमूने लेकर हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की। जांच के दौरान दो मरीजों में हेपेटाइटिस सी संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमित मरीजों को जिला चिकित्सालय भेजकर हेपेटाइटिस सी वायरस लोड की जांच कराने और विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में उपचार शुरू कराने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- एचआईवी की पहचान के लिए दो हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग...