शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: शामली। शहर के कैराना रोड स्थित जेजे फार्म पर जाट समाज की विशाल चेतना पंचायत आयोजित हुई। इसमें शामली जिले के 101 गांवों के प्रतिनिधियों और खाप चौधरियों ने भाग लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और पूर्व में लिए गए सामाजिक निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू कराने पर मंथन किया। पंचायत में तेरहवीं पर ब्रह्मभोज, माई पूजन के अवसर पर लड़कियों की ओर से दी जाने वाली दावत तथा व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र पहुंचाने की परंपरा पर रोक के पूर्व निर्णय को दोहराते हुए इसे लागू कराने का संकल्प लिया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए यशपाल मलिक ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के साथ जाट आरक्षण आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि जाट समाज में संगठित होकर सामूहिक निर्णय लेने की क्षमता रही है औ...