Shamli News: पंखे से लटका मिला महिला का शव
शामली, नवम्बर 22 -- Shamli News: थानाभवन नगर की अस्पताल कॉलोनी में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में 30 वर्षीय महिला का शव पंखे से लटका मिला। परिजन आनन-फानन में महिला को नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अस्पताल कॉलोनी निवासी महक सिंह के पुत्र मोहित की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व रूपा से हुई थी। दंपती की तीन बेटियां काजल (5 वर्ष), नैना (3 वर्ष) और खुशी (1 वर्ष) हैं। परिवार के चार भाइयों के सदस्य एक ही मकान में रहते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर मोहित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।
परिजनों को कमरे में मिला रूपा का शव बताया गया कि परिवार के सदस्य भट्टों, कोल्हुओं और ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.