Shamli News: नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का भंडारे के साथ समापन
शामली, सितम्बर 6 -- Shamli News: श्री राम कथा सेवा समिति शामली के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का रविवार को विधिविधान के साथ समापन हो गया। कथा व्यास परम श्रद्धेय मृदुल कांत शास्त्री ने श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा का श्रवण कराया और जीवन में धर्म, संयम एवं सात्विकता अपनाने का संदेश दिया। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य को शुद्ध एवं सात्विक भोजन करना चाहिए और अपने खान-पान के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत का जीवन अत्यंत कठिन और अनुशासित होता है। संत को अपना पूरा जीवन वेदों के अनुसार व्यतीत करना होता है। उन्होंने कहा कि आज लोग सात दिन के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होते समय भी कई महत्वपूर्ण धार्मिक क्रियाओं और नियमों का पालन नहीं करते, इसलिए धर्म के साथ आचरण और अनुशासन का होना भी आवश्यक है।कथा के समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.