शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: थाना बाबरी की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक के 30 हजार रुपये वापस कराकर एक बार फिर साइबर अपराधों के प्रति पुलिस की सक्रियता का परिचय दिया। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने शामली पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार, ग्राम बंतीखेड़ा निवासी अजय कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह ने 17 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उससे 30 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तकनीकी और विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया।टीम यह भी पढ़ें- Faridabad News: झांसा देकर युवती से पौने तीन लाख रुपये की ठगी के लगातार प्रयासों के...