शामली, नवम्बर 9 -- Shamli News: शामली/ कांधला। देर रात्रि नेशनल हाईवे पर पैदल जा रहे लोनी निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कांधला पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोनी निवासी 41 वर्षीय रविन्द्र कुमार पुत्र इल्मचंद गत रविवार को अपने घर से ट्रेन में सवार होकर कांधला रिश्तेदारी में किसी काम से आया था, लेकिन देर रात्रि जब वह दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित कांधला कालेज के पास पैदल जा रहा था तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने लापरवाही दिखाते हुए रविन्द्र कुमार को बुरी तरह से टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि रविन्द्र की मौके पर ही मौत ...