शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: शामली। जिला असपताल की नेत्र ओटी बिना नेत्र सर्जन के पूरे दो साल से बंद पडी है। जिस कारण अस्पताल में पहुच रहें आंखों के गम्भीर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। यहा रोजाना करीब पांच से सात मरीज रोजाना मोतियां बिंद के ऑपरेशन कराने पहुच रहें है। वही मोतियां बिंद या आंखों के ऑरेशन के लिए मरीजों को मेरठ के लिए रेफर किया जा रहा है। जिस कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का रूख करने पर मजबूर होना पड रहा है। 2025 जनवरी माह में जिला अस्पताल में कार्यरत डा. शबीब के इस्तीफा दिया था। जिसके बाद अब यहां शासन से डा. मनोज अखौरी नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। चिकित्सक की तैनाती के बाद भी जिला अस्पताल की ओपीडी अभी तक बंद ही पडी है क्योंकि शासन से डा. मनोज अखौरी नेत्र रोग विशेषज्ञ को नियुक्ति के तुरन्त बाद...