शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद के प्रांगण में नेत्र जाँच शिविर मे 150 लोगों की आंखों का परीक्षण हुआ, इनमें नो लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चुना गया। एडीके जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा के चिकित्सको ने लोगों की आंखों की जांच की। नेत्र जाँच शिविर का शुभारंभ जैन मंदिर समिति के राकेश जैन, सतेन्द्र जैन, सुभाष जैन,सुशील जैन ने किया। शुभारंभ पर राकेश जैन ने कहा कि किसी गरीब को आंखों की रोशनी देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। किसी बीमार की चिकित्सा से बड़ा पुण्य का कार्य कोई नही कार्यक्रम में 150 लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। नो लोगों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। आंखों के परीक्षण और ऑपरेशन की सुविधा निशुल्क रखी गई जिन्हे बस द्वारा खेकड़ा ले जाया गया. जहाँ पर सोमवार को उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जायेगा इस दौरान हॉस्पिटल...