शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन के चरथावल रोड पर मरगूबगढ़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। डस्ट बजरी लेकर आ रहा एक हाइड्रा ट्रक सड़क किनारे बनी दलदल में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान वहां से गुजर रही सीएनजी गैस पाइपलाइन फटने से बच गई, जिससे एक बड़ा संकट टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, हाइड्रा ट्रक चालक सलीम डस्ट लादकर चरथावल रोड से गुजर रहा था। जैसे ही ट्रक मरबूबगढ़ के पास पहुंचा, तभी अचानक उसके सामने एक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक का पहिया सीधे सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गया। हाल ही में सीएनजी पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए इस गड्ढे में बारिश और पानी के कारण दलदल बनी हुई थी, जिसमें ट्रक का पहिया धंस गया।इस हादसे में हाइड्रा ट्रक...