शामली, अक्टूबर 14 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन नगर पंचायत के नामित दो सभासदों ने नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों को लेकर उच्च अधिकारियों से विकास कार्यों में भारी अनियमित बरतने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सभासदों द्वारा पहले जिलाधिकारी फिर मुख्यमंत्री को शिकायत प्रेषित की गई है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही होती नहीं दिखाई दे रही है। नगर पंचायत थानाभवन के नामित सभासद अशोक चावला वी बिट्टू प्रजापति ने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में बताया कि नगर के मोहल्ला छिपियान में लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज के सामने सरकारी भूमि पर बनाई गई चारदीवारी गिर गई थी इस दीवार को लेकर सभासदों ने आरोप लगाया है कि दीवार में बनने के बाद ही दरारें आने शुरू हो गई थी जिस ठेकेदार द्वारा लीपा पोती कर ठीक करने का प्रयास ...