शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: रविवार को गांव हसनपुर लुहारी मे इफो कंपनी के कर्मचारी जल आपूर्ति की समस्या को सुनने के लिए पहुंचे। बता दे कि गांव में चार माह से पानी की टंकी से सप्लाई की देखरेख अब इफो कपनी के हाथो में चल रही है। समय पर पानी ना मिलने दूषित पानी का आना समस्या को लेकर ग्रामीणों लगातार शिकायत कर रहे थे।

जल समस्या का निरीक्षण रविवार को ​निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई मोहल्लों में टंकी से पानी ही नहीं टपक रहा है। इसका मुख्य कारण पानी का बेहद कम प्रेशर होना।जिससे दूर-दराज के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों ने एक और गंभीर मुद्दा उठाते हुए बताया कि पानी को शुद्ध करने और जीवाणु रहित बनाने वाली क्लोरीनेशन दवाई डालने वाली मशीन पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है। मशीन बंद होने के कारण पेयजल में...