शामली, सितम्बर 11 -- Shamli News: जलालाबाद। कस्बे में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान करा दिया। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और अपनी मौजूदगी में नाली निर्माण का कार्य पूरा कराया। जलालाबाद के मौहल्ला बोहरान मौहम्मदीगंज में विनोद कुमार और मुसर्रत पत्नी मुनव्वर के बीच नाली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था।दोनो पक्ष् अपनी अपनी बात पर अडे थे जिसकर शिकायत विनोद पक्ष द्वारा जिलाधिकारी शामली को की गई थी । मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए नायब तहसीलदार अमन कुमार राणा व राजस्व से जुडे कानूगो बृजेश मोर्य, लेखपाल विजय राठी, परविन्दर कुमार हल्का लेखपाल कुल...