शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे स्थित ग्राम पंचायत म्यान कस्बा के मन्नूगढ़ में एनएचआई की ओर से बनाए गए नाले की सफाई नहीं होने के कारण वह ओवरफ्लो हो गया है। नाले का गंदा पानी गांव की गलियों में भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी गांव के मंदिर तक पहुंचने से श्रद्धालुओं में भी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। बारिश और नाले में जमा गंदगी के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई और नाला ओवरफ्लो हो गया। गंदा पानी गलियों में जमा होने के साथ मंदिर तक पहुंच गया है। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था भी प्रभावित हो रही है। मनोज, सेठपाल, सतीश और रामकुमार सहित ग्रामीणों तथा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने नाले की तत्काल सफाई कराने और ...