शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: शामली। श्री एसएस जैन सभा शामली एवं किरण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बचपन की मुस्कान-दृढ़ नशा मुक्त हिन्दुस्तान अभियान का शुभारंभ किया गया। शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह और जैन मुनि नरेश चंद्र महाराज ने अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जैन मुनि नरेश चंद्र महाराज ने अपने प्रवचन में बच्चों और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को स्वस्थ, संस्कारवान और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने जैन संत निपुण मुनि महाराज की पावन उपस्थिति में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का विधिवत आगाज किया।...