शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम शामली की संचालिका बहन सुरभि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि धीरे-धीरे पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब और अन्य मादक पदार्थ शरीर एवं मस्तिष्क पर गंभीर प्रभाव डालते हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: मेडिकल कालेज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम नशे की आदत से पढ़ा...